जालौन-उरई। रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट। दोनों पक्षों ने मारपीट की तहरीर कोतवाली में दी। कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले का ही वीरेंद्र कुमार उससे रंजिश मानता है जिसके चलते गुरूवार की शाम जब वह अपने घर में बैठा था तभी उक्त वीरेंद्र अपने साथी सुनील के साथ वहां आ गया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर दोनों ने मिलकर लाठी, डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी।
उधर, दूसरे पक्ष के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविंद्र, मुलू, टिंकू व रमाकांत ने अकारण ही गाली, गलौज करते हुए उसके उसके साथ मारपीट कर दी। उक्त मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी फुंदनलाल ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर पूछतांछ की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





Leave a comment