जालौन-उरई। डाक निरीक्षक के नेतृत्व में डाक कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर डाक विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
डाक निरीक्षक एचके बतरा के नेतृत्व में पोस्टमास्टर अरविंद्र कुमार यादव व डाक अधिदर्शक मुरारी मोहन द्विवेदी सहित डाक कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही सुकन्या सम्रद्धि जमा योजना, आम आदमी बीमा योजना, डाक बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने उक्त योजनाओं में मिलने वाले लाभों के बारे में भी लोगांे को अवगत कराया।





Leave a comment