जालौन-उरई। बाजार बैठगंज स्थित पुराना अस्पताल मैदान में 18 मार्च शनिवार से साप्ताहिक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ होने जा रहा है। जिसमें 18 मार्च को सुबह 9 बजे कथा व्यास पं. विमल कृष्ण पाठकजी के निर्देशन में कलश यात्रा के साथ ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश होगा। इसके बाद 25 मार्च को हवन, पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पारीक्षित वीरेंद्र सिंह ने दी।





Leave a comment