जालौन-उरई। चोरों ने विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर बच्चों के खेल का सामान व नल की समरसेबल चोरी कर ली। विद्यालय के प्रबंधक ने चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए दी। तो वहीं, प्रबंधक की तहरीर पर चैकी प्रभारी ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
छौलापुर रोड स्थित महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी के प्रबंधक मंगल सिंह चैहान ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को वह विद्यालय की छुटटी के बाद कमरों में ताला लगवाकर घर चले। रात्रि में चोरों ने विद्यालय के दो कमरों के ताले तोड़ डाले और कमरों में रखा बच्चों के खेलकूद का सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर नल में लगी समरसेबल व स्टार्टर को भी चोरी कर ले गए। पीड़ित प्रबंधक की सूचना पर चैकी प्रभारी मनोज गुप्ता ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की। बताते चलें, लगभग एक सप्ताह पूर्व भी चोर इसी रोड पर निर्माणाधीन गैस एजेंसी की समरसेबिल भी चोरी कर ले गए थे। एक सप्ताह के भीतर इसी मोहल्ले में समरसेबिल चोरी की सह दूसरी घटना है।





Leave a comment