उरई। शुक्रवार को शहर के नजदीक रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास एक अज्ञात शव बरामद किया गया है जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है।
आज सुबह रिनियां गांव के लोग जब रेल पटरी के पास से गुजरे तो वहां एक शव देखकर सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन कोई ऐसी चीज बरामद नही हो सकी जिससे उसकी शिनाख्त करने में मदद मिल सके। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि ऐसा लगता है कि मृतक रात में गुजरी किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार बन गया। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान के लिए शव का फोटो भेजकर आसपास के जिलों की पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।





Leave a comment