उरई। जालौन और उदोतपुरा के बीच साइकिल से चले आ रहे छात्रों को डम्फर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों छात्र घायल हो गये। इनमें एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने डम्फर ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
कुंदनपुरा गांव के दो छात्र विमल पाल पुत्र ओंमकार सिंह और अरविंद पाल पुत्र गजाधर सिंह अपने गांव से टयूशन पढ़ने के लिए जालौन जा रहे थे। रास्ते में डम्फर यूपी 93 एटी 530 ने अनियंत्रित रफ्तार के कारण उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों जख्मी हो गये। अरविंद पाल की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





Leave a comment