कोंच-उरई। फाइलेरिया जैसे घातक रोग का शिकार कोई न होने पाये इसके लिये स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस रोग की दवा का वितरण करने में जुटी हैं। नगर क्षेत्र में फिलवक्त दस टीमें दवाई बांट रहीं हैं।
फाइलेरिया रोग व्यक्ति का शरीर बिगाड़ कर रख देता है, एक तरह से यह अभिशाप ही है और शासन के निर्देश पर इससे निपटने के इंतजाम किये गये हैं। नगर क्षेत्र में कमोवेश दस टीमें कार्य कर रहीं हैं जो विभिन्न वार्डों में जाकर दवा वितरण करने में लगी हैं। पर्यवेक्षक राम नारायण ने बताया है कि कर्मचारियों को जता दिया गया है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को छोड़ कर अन्य लोगों को यह दवा देनी है। गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष से कम उम्र बच्चों पर यह दवा कुप्रभाव डाल सकती है। यह अभियान आगामी 22 मार्च तक चलेगा। तिलक नगर में घूम रही टीम में नरेन्द्रकुमार गुप्ता, गोविंदराम निरंजन, प्रदीपकुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।

Leave a comment