कोंच-उरई। आगामी दिनों में राम जवारे निकालने की तैयारियों में जुटे हिंदूवादी युवाओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिये बैठक बुलाई है। गौरक्षा दल के आशुतोष रावत ने एक विज्ञप्ति में जानकारी देते हुये बताया है कि 22 मार्च 2017 को भूतेश्वर मंदिर मे सायंकाल 4 बजे बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रामनवमी के अवसर पर राम जवारे का जुलूस निकाले जाने की रूप रेखा तैयार की जायेगी। उन्होंने रामभक्तों और गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने और दी जाने वाली जिम्मेदारियां संभालने का आह्वान किया है।





Leave a comment