उरई। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की मिली भगत से सैक्स रैकेट चलाने वाले तेजी से अपने पैर पसारते जा रहे हैं। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में सैक्स रैकेट के दलाल अपना जाल बिछाये हुए हैं जो प्रतिदिन उरई से लड़कियों को बुक करके रात में संपन्न ग्रामीणों के यहां पहुंचाते हैं। खबर है कि रविवार की रात इसी को लेकर इटहइया के पास बबाल हो गया।
बताया जाता है कि उरई से एक कार दो लड़कियों को लेकर रात में बाबई के आसपास कही जा रही थी। रास्ते में दलाल और लड़कियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। वे लोग नशे में भी थे जिससे बात बढ़ने पर लड़कियां चिल्ला पड़ीं। इससे भीड़ इकटठी हो जाने के डर से दलाल लड़कियों को किसी तरह उतार कर पास के गांव में भाग गया। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसने कार को कब्जे में कर थाने में खड़ा करा लिया। बताया जाता है कि यह धंधा पुलिस की मिली भगत से ही होता है इसीलिए पुलिस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी देने से कतरा रही है।





Leave a comment