कोंच-उरई। कोंच नगर व यहां के 132 केवीए से जुड़े सभी बिजलीघरों की विद्युत आपूर्ति सोमवार को पूरे दिन बंद रही जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतें आईं। यही नहीं, 21 मार्च को भी सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कटौती का कारण 132 केवीए लाइन के ऊपर से निकल रही पावर ग्रिड बताई गई है जिसके चलते उहतियातन शटडाउन लेना पड़ रहा है।
एसडीओ विद्युत कौशलेन्द्र सिंह ने बताया की 20 मार्च व 21 मार्च को पॉवर ग्रिड की लाइन बनने के कारण 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र कोंच की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बाधित रही जिसके कारण 33 केवीए कोंच के दोनों फीडर प्रथम व द्वितीय के अलावा नदीगांव तथा कैलिया के 33 केवीए उपकेन्द्रों को भी बंद करना पड़ा है। इन विद्युत उपकेन्द्रों से निकलने बाले सभी फीडरों की सप्लाई बाधित रहेगी। यह स्थिति कल भी बनी रहेगी, 21 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने बताया कि जालौन के उदोतपुरा से कोंच आने बाली 132 केवीए लाइन के ऊपर से पावर ग्रिड की 400 केवीए लाइन क्रॉस कर रही है जिसके चलते यह शटडाउन लेना पड़ा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस शैड्यूल के मुताबिक एडजस्ट करने का अनुरोध भी किया है।

Leave a comment