जालौन-उरई। एंटी रोमियो सेल के गठन से स्कूल कालेजों मे पढ़नेे जाने वाली छात्राओं मे खुशी की लहर है। उन्होने प्रदेश सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक कदम बताया।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देश पर पूरे प्रदेश मे एंटी रोमियो सेल का गठन कर शोहदो की धर पकड़ शुरू कर दी गई है। काॅलेजों और स्कूलों के आसपास मड़राने वाले युवकों की पिछले दो दिनों से पुलिस बुरी तरह खबर ले रही है। जिससे मजनूछाप तमाम आशिकों का नशा उतर चुका है।
छात्रा जागृति उदैनिया ने बताया कि प्रदेश सरकार के इस फैसले से हम छात्राओं को बहुत खुशी है। अब हम लोग बेखौफ हेाकर पढने जा सकते है। बीनू साहू ने बताया कि एंटी रोमियो सेल के गठन से रास्ते मे छेडखानी तथा अश्लील छीटाकशी करने वालो के हौसले पस्त पड़ गये हैं।
क्या कहते है जिम्मेदार
सीओ सजंय शर्मा कहते है कि एंटी रोमियो सेल का इस्तेमाल शोहदो पर नकेल कसने के लिए किया जायेगा। भाई व अन्य रिश्तेदारों को वेवजह परेशान नही किया जायेगा ।

Leave a comment