कोंच-उरई। बीती रात दिरावटी गांव में एक शादीशुदा महिला ने अग्नि स्नान कर लिया। इलाज के लिये उसे ग्वालियर ले जाया गया था लेकिन नब्बे फीसदी जली होने के कारण वह जिंदगी की जंग हार गई। झुलसी हालत में जब उसे सीएचसी लाया गया था तब तहसीलदार भूपाल सिंह ने वहां जाकर उसके बयान भी दर्ज किये थे।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी निवासी योगेन्द्र निरंजन की पत्नी दीपा (25) ने रात लगभग दस बजे अज्ञात कारणों के संदिग्ध अवस्था में जल गई। झुलसी हालत में उसे कोंच सीएचसी लाया गया था, डॉक्टरों के मुताबिक दीपा नब्बे फीसदी जल गई थी। सूचना पर तहसीलदार भूपाल सिंह ने सीएचसी पहुंच कर उसके मृत्यु पूर्व बयान भी लिये हैं। गंभीर हालत होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान वहीं उसकी मौत हो गई। मृतका का मायका कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम परैथा में है। उसके एक छह साल बेटा भी है। बताते हैं कि कुछ समय पूर्व उसका एक बेटा असमय ही काल के गाल में चला गया था। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। मायके के लोग रात में कोंच आ गये थे लेकिन अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।






Leave a comment