उरई। विवाहित युवती ने ससुराल में अपने को आग लगाकर जान गंवा दी। ससुरालीजन बता रहे है कि युवती की मानसिक हालत ठीक नही थी। जबकि मायके के लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने नही आई है।
कोटरा थाने के खदानी गांव में रवि पाल की पत्नी मिथलेश (24वर्ष) ने बीती रात अपने कमरे में खुद को आग लगा ली। सुबह 4 बजे हुई इस घटना में बाद में जब उसके कमरे से धुंआ निकलने लगा तो परिवार के लोगों को पता चला। जब तक वे उसके बचाव के लिए पहुंच पाते तब तक वह बुरी तरह झुलसकर दम तोड़ चुकी थी।
पोस्टमार्टम हाउस में शुक्रवार को ससुरालियों ने बताया कि मिथलेश की मानसिक हालत दो वर्षों से ठीक नही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। रात में उसका पति कहीं चला गया था जो देर से लौटा और बाहर ही सो गया। सास-ससुर भी अलग कमरे में थे। अपने कमरे में अकेली मिथलेश ने इस दौरान भयानक कदम उठा लिया। जिसमें कोई उसे तत्काल बचाने वाला नही था। इस घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की स्थिति होगी।







Leave a comment