उरई। बुन्देलखण्ड एडवोकेट बार एसोसियेशन के जालौन मुंसफी में शपथ ग्रहण समारोह मुख्य में अतिथि जिला जज प्रदीप कुमार कंसल ने नवनिर्वाचत पदाधिकारियों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी वादकारियो को न्याय दिलाने मे अहम भूमिका अदा करें।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था में अहम कड़ी होते हैं। गरीबो को न्याय दिलाकर उनके अधिकारों की रक्षा में सहयोग करना उनका प्रमुख दायित्व है। अधिवक्ता इस दायित्व को निष्ठा से निभाएं। इस दौरान जनपद न्यायाधीश को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे गये। ज्ञापनों को लेकर उन्होने आश्वासन दिया कि जो भी समस्या उनके स्तर की हैं वे जल्द से जल्द उनकी पूर्ति का प्रयास करेगें। कुछ मांगें हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र की हैं जिन्हें वे अपनी संस्तुति के साथ संदर्भित कर भेज देंगे। शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में अजीज अहमद, अध्यक्ष उमेश दीक्षित सचिव, सतोंष यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजमोहन कुशवाहा संयुक्त सचिव, विजय सक्सेना, कमल कुशवाहा, अजय पटसारिया आदि सदस्यगण शामिल हैं। इस मौके पर सीताराम सीजेएम, श्रीनाथ एडीजे, विनय कुमार जेएम, के अलावा अधिवक्ता शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अमित कुमार, लक्ष्मीकांत, सुरेश त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Leave a comment