उरई। कोतवाली में मास बेचने वाले फुटकर दुकानदारों की बैठक आहूत की गई। सीओ और नगर पालिका के ईओ ने उन्हें अपने व्यापार में उचित दिशा निर्देशों के पालन के लिए आगाह किया। लगभग 100 दुकानदार इस बैठक में शामिल थे।
बैठक में नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बकरा, पड़ा, मुर्गा और मछली बेचनें वाले दुकानदारों से कहा कि वे इनको काटने और इनके मास की बिक्री करने से पहले पशु चिकित्सक से प्रमाणीकरण कराएं तांकि किसी बीमार जानवर या पक्षी के मास को खाने के जोखिम से लोग बच सकें। उन्होंने कहा कि इस सामग्री की बिक्री का रेट नगर पालिका तय करेगी। कोई दुकानदार निर्धारित से अधिक मूल्य नही ले सकेगा। उन्होंने कहा कि बड़े को काटने की इजाजत कतई नही मिलेगी।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि मास विक्रेता टटरों में दुकान सजाने की बजाय पक्की दुकाने बनवायें जिन्हें साफ-सुथरा रखें और बंद कमरे में फ्रिज में मास रखने की व्यवस्था करें। उन्होंने सभी मास दुकानदारों से कहा कि वे अपना पंजीकरण नगर पालिका में करा लें तांकि उनको उचित स्थानों पर लाइसेंस बनाकर दुकान का आवंटन किया जा सके।

Leave a comment