जालौन-उरई। चुर्खी रोड पर किशना गेस्ट हाउस के पास देशी तथा अगे्रजी शराब के ठेका विभाग द्वारा खोले जाने के विरोध मे मुहल्ले वासियो ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के लिए उप जिलाधिकारी कौ सौपा।
गजेन्द्र कुशवाहा, अनुराग अग्रवाल, दिनेश जाटव, हरीमोहन, मगंल सिह छुन्ना, जगदीश, पीयूष आदि दो दर्जन मुहल्लेवासियो ने मुख्यमंत्री के लिए संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को सौपते हुए बताया कि इस मार्ग पर सबसे अधिक महाविद्यालय, इंटर कालेज तथा अस्पताल और गेस्ट हाउस हैं। साथ ही यह मार्ग नगर की सबसे व्यस्त जगह है। अगर इस मार्ग पर देशी शराब तथा अंग्र्रेजी शराब का ठेका खुल जाता है तो स्कूल, काॅलेज पढने जाने वाली छात्राओं को परेशानी होगी। इतना ही नही अस्पताल, गेस्ट हाउस भी इस सड़क पर सर्वाधिक है इसलिए इस रोड को शराब ठेकों से बख्शा जाये।

Leave a comment