उरई। कुठौंद के पास रोडवेज में सफर कर रहे यात्री की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके जेब मे मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को बुलवा लिया और उनकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
गोहन थाने के पृथीपुरा गांव का निवासी गिरेंद्र बाबू (35वर्ष) कुछ वर्ष पहले असम में मजदूरी के लिए चला गया था। जहां से वह वहीं की एक युवती सरिता से विवाह करके अपने साथ गांव ले आया। बाद में उसको सरिता से दो बच्चे भी हो गये। हाल ही में वह सरिता को उसके मायके छोड़ने असम चला गया।
घटना के समय वह असम से वापस लौट रहा था। तभी उसकी कुठौंद के पास तबियत बिगड़ गई और रोडवेज बस में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।







Leave a comment