कोंच-उरई। यूपी में योगी राज का असर दिखने लगा है, शासन से निकले एक फरमान का असर यहां थाना कोतवालियों में भी दिखने लगा है। शुक्रवार को कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार द्विवेदी के अलावा संजीव यादव, उदयपाल सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, जयवीर सिंह सहित सभी दरोगा तथा मुंशी और सिपाही भी हाथों में झाड़ू थामे दिखे। पुलिस स्टाफ ने दफ्तर से लेकर पूरे कोतवाली परिसर में झाड़ू पौंछा करके सब चकाचक कर दिया।
सरकार का फरमान बताया गया है कि हर शुक्रवार कोतवाली और थानों में मय स्टेशन इंचार्ज के सारा स्टाफ साफ सफाई करके मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढायेगा। इस फरमान का असर यह हुआ कि आज कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने इसकी शुरुआत कर दी है। सुरही चैकी इंचार्ज संजीव यादव, खेड़ा चैकी इंचार्ज जयवीर सिंह, मंडी चैकी इंचार्ज उदयपाल सिंह, सागर चैकी इंचार्ज घनश्याम यादव, कोतवाली के दरोगा विनोद कुमार त्रिपाठी के अलावा मुंशियाने और कोतवाली के सिपाही हाथों में झाड़ू लेकर साफ सफाई में जुट गये। उन्होंने न केवल कोतवाली के दफ्तर बल्कि पूरे परिसर को चकाचक कर दिया। इसके अलावा अभिलेखों की भी साफ सफाई की गई।






Leave a comment