उरई । ऐट थाने के इंगुईकलां गाँव में लड़की के साथ गाँव के ही युवकों ने कई बार गैंग रेप किया और इसके बाद उसे अपहरित कर दिल्ली ले गए । पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग का मामला बता कर रफ़ा दफा करने की कोशिश की । इसके बाद उसके परिजनों ने सी एम को ट्वीट कर दिया जिससे पुलिस को कारवाई के लिए मजबूर होना पड़ा । शनिवार को महिला पुलिस के साथ अस्पताल भेज कर उसका मेडिकल कराया गया ।
परिजनों के मुताबिक गाँव के छोटू उर्फ मनोज व जितेंद्र ने पहले 20 मार्च को दिन दहाड़े घर में घुस कर लड़की के साथ गैंग रेप किया । जब लड़की ने डर के मारे घर में घटना को नहीं बताया तो आरोपियों के हौंसले बुलंद हो गए और अगले दिन जब वह पिरौना की नहर पुलिया पर थी , उसे उठा कर दिल्ली ले गए । किसी तरह अगले दिन वह लौट आई जिसके बाद 100 नंबर पर काल कर उसे थाने में ले आए । इसमें पुलिस ने मुक़दमा तो दर्ज कर लिया लेकिन रेप की धारा नहीं लगायी । इस कारण आज वबाल हो गया ।






Leave a comment