कोंच-उरई । शनिवार को यहां महेशपुरा रोड स्थित स्व. मेवालाल जाटव जूनियर हाईस्कूल परिसर में सामूहिक विवाह के तीसरे सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दस युगल  अग्नि के गिर्द सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने के लिये वचनबद्घ हुये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक स्वस्थ परंपरा है जो दहेज दानव और फिजूल खर्ची रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका नि भाते हैं। उन्होंने आयोजक मंडल को इस आयोजन के लिये साधुवाद देते हुये कहा कि अन्य संस्थाओं को भी  इनका अनुसरण करते हुये सामूहिक पद्घति को बढावा देने के लिये आगे आना चाहिये। उन्होंने सभी  नवयुगलों के सुखी दांपत्य जीवन की कामना का आशीर्वाद भी  दिया।

आयोजन के बिशिष्ट अतिथि तहसीलदार भू पाल सिंह, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष संतलाल अग्रवाल, कांग्रेस अध्यक्ष प्र ाुदयाल गौतम, काजी मुईन उद्दीन आदि ने भी  नवदंपत्तियों को दीर्घजीवी होने का आशीर्वाद देते हुये कहा कि बुंदेल खंड  क्षेत्र में सामूहिक शादियों का चलन वाकई मिसाल है और अन्य क्षेत्रों के लोग भी  धीरे धीरे इस तरह की परंपरा को अपनाने की दिशा में आगे बढ रहे हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजनों की उपादेयता बताते हुये कहा कि समाज के वि भिन्न तबकों के गरीबों की बेटियों के हाथ पीले करने की दिशा में यह स म्मानजनक तरीका है। संचालन शिक्षक पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नवलकिशोर जाटव, मंत्री रंजन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष दयानिधि शुक्ला, संयोजक अरुणकुमार सिंह जाटव, काजी जाहिद, देवेशकुमार, किशनराय, संजीत जाटव, कट्टरसिंह, चंचल याज्ञिक, देवेश झा ने सभी  अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सभी  दसों जोड़ों ने एक ही मंच पर जयमाला की परंपरा नि भाई। जो जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे उनमें सोनू बंगरा संग मिथलेशदेवी भड़ारी, रवीन्द्रसिंह गेंदोली संग ाभूरी लावन मोंठ, बॉबी बंगरा संग कामिनी गोवद्र्घनपुरा, सोनू ऊंचागांव संग रूबी वरोदा कलां, नारायणदास शहजादपुरा संग लक्ष्मीदेवी कैलिया खुर्द, जीतू आटा संग सुदामा पतारा, अरविंद बहादुरपुर संग प्रियंका रतनपुरा, राममिलन छोटी दोहर संग विनीता लोहागढ, राजू गोरम िांड संग कृष्णकांति बुढेरा, जितेन्द्र कोंच संग शिल्पी बरहल ने परिणय बंधन में बंधना स्वीकार किया और अग्नि के गिर्द सात फेरे लेकर जीवनभर  साथ रहने का संकल्प लिया। सभी  जोड़ों को गृहस्थी के उपयोग के तमाम उपहार भेंट  किये गये।
ये उपहार मिले नव युगलों को
स्व. मेवालाल जाटव जूनियर हाईस्कूल परिसर में सामूहिक विवाह के तृतीय स मेलन में आयोजक संस्था द्वारा प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी के उपयोग में आने बाले तमाम उपहार भी भेंट   किये। वर और कन्या के लिये वस्त्र, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नाक की कील, टीका कलश, घड़ी, स्टोरवेल, वेड, चादर, तकिया, गद्दा, कुर्सी सेट, रंगीन टीवी, डिनर सेट, पंखा , गैस चूल्हा, सूटकेस, आयरन, सिलाई मशीन, गैस लैंटर्न, वॉल क्लॉक, बॉक्स, श्रृंगार बॉक्स, टंकी, परात सहित सभी  प्रकार के वर्तन नव युगलों को प्रदान किये गये।

Leave a comment