कोंच-उरई । समीप के एक गांव में बीती शाम शौच के लिये जा रही एक महिला के साथे गांव के ही एक युवक ने छींटाकशी कर दी। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन आरोपी फरार है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में बीती शाम एक विवाहि महिला शौच क्रिया के लिये खेतों की ओर जा रही थी तभी गांव का एक मनचला उसके ऊपर छींटाकशी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो मनचला धमकी देने लगा। महिला ने यह बात अपने घरबालों को बताई तो उन्होंने कोतवाली में इसकी शिकायत कर दी। महिला की तहरीर पर आरोपी शानू पुत्र असगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इलाकाई खेड़ा चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके घर में दबिश भी दी लेकिन वह नहीं मिला।






Leave a comment