उरई । अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जून के बाद से जालौन जिले में 24 घंटे बिजली जलने लगेगी । ऐट के पास बन रहे पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टेशन के चालू होने से यहाँ इतनी इफ़रात में बिजली मुहैया होने लगेगी कि उत्तर प्रदेश भर की बिजली की जरूरत जालौन जिला पूरी कर देगा , साथ ही दूसरे राज्य भी यहाँ से पर्याप्त बिजली खरीद सकेंगे ।

यह जानकारी कार्पोरेशन के अधिकारियों ने उस समय दी जब उनके द्वारा प्रदत्त कराई गयी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाने के लिए कलेक्ट्रेट में जिले के सभी माननीय मौजूद थे । सांसद भानु प्रताप वर्मा , सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा , कालपी विधायक नरेंद्र पाल सिंह और माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने संयुक्त रूप से इसमे रश्म अदायगी की । इसी अवसर पर पावर ग्रिड के अधिकारियों ने बताया कि जून तक एट का उनका नया स्टेशन शुरू हो जायेगा ।

Leave a comment