
उरई । सी एम के कड़े तेवर देख जिले की पुलिस भी एक्शन में आ गई है । सभी सर्किलों को संडे की छुट्टी के दिन अपने-अपने क्षेत्र के थानों में माफ़ियाओं की सूची तैयारी कराने की एड्वायजरी जारी की गई है ।
नायब कप्तान सुभाष चंद्र शाक्य ने जिले के पाँचों सर्किल के उपाधीक्षकों को फोन कर कहा कि वे अपने इलाक़े के थानों से जुआ माफिया ,सट्टा माफिया , भू माफिया, लकड़ी माफिया व इस तरह के अन्य गैरकानूनी कारोबार करने वालों की सूची अबिलंब तैयार करायेँ ताकि उनके दमन के लिए अभियान स्तर पर मुहिम छेड़ी जा सके ।
हालांकि इस हिदायत को जारी करते वक्त एडीशनल एस पी शाक्य यह कहना नहीं भूले कि सूची में साजिश के तहत कोई गलत नाम शामिल न हो पाये , सी ओ साहिबानों को व्यक्तिगत रूप से इसकी निगहबानी करनी होगी ।
उक्त फरमान की खबर फैलने के बाद पिछली सरकार में मौज काटने वाले दबंगों में खलबली मच गई है । चूंकि अभी तक थाना स्तर पर बदलाव नहीं हुए हैं जिससे सपा नेता अपने इलाक़े के एस ओ को याराने के लिहाज में पुटियाने में लगे हैं ताकि उनका नाम सूची से बचा रह सके ।






Leave a comment