कोंच-उरई । सरकार के पूरा जोर लगाने के बाद भी बालू माफिया अबैध खनन करने में नहीं चूक रहे हैं। बीती रात तकरीबन ग्यारह बजे तहसीलदार भूपाल सिंह को सूचना मिली कि मारकंडेयश्वर तिराहे के पास बालू लदी ट्रॉली खड़ी है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुये तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो वहां बालू की ट्रॉली तो खड़ी दिखी लेकिन ड्राइवर नदारत था। काफी खोजबीन के बाद भी जब ड्राइवर नहीं मिला तो तहसीलदार ने अपने स्टाफ को ट्रॉली और ट्रैक्टर नं. यूपी 92 एन 4034 कोतवाली ले चलने का आदेश दिया। ट्रॉली को फिलहाल कोतवाली में दाखिल करा दिया गया है। तहसीलदार का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉली लावारिस में दाखिल करा दी गई है, प्रथम दृष्टï्या मामला अबैध खनन का ही दिखाई दे रहा है। ट्रैक्टर मालिक के बाबत जानकारी मिलते ही मामला पंजीकृत करा दिया जायेगा।






Leave a comment