
उरई ।अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर नगरों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेय जल आपूर्ति व्यवस्था चौकस बनाई जाये। जिससे देवी मंदिरों पर जाने वाली महिलाओं की किसी तरह की दिक्कत न हो। विद्युत की आपूर्ति, सुबह 4.00 बजे से 8.00 बजे तक तथा सांय को 6.00 बजे से 10.00 बजे तक निर्विध्न रूप से रहे। इसके साथ ही पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे सुरक्षा बनी रहे। जवारे जुलूस के रूप में परम्परागत रूटो से ही निकाले जाये और इसकी स्वीकृति भी ली जाये। इन रूटों का प्रशासन/पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर लिया जाये और आवश्यकता अनुसार व्यवस्था ठीक करा दी जाये। बिजली-पानी की व्यवस्था हेतु एक कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया जाये जहां आम नागरिक अपनी समस्या बता कर ठीक कर सके। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मी मुस्तैदी से ग्रामों में सफाई करें जिस गंदगी का आशय न रहें।
अपर पुलिस अधीक्षक सुभाषचन्द शाक्य ने सभी की सुरक्षा का आश्वासन दिया । कहा कि आवश्यकतानुसार पुलिस फोर्स महिला सिपाहियों के साथ मंदिर व झांकियों में लगाया जायेगा।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी उरई अक्षय त्रिपाठी, कालपी-संजय कुमार सिंह, कोंच-मोईनउद्दीन इस्लाम, जालौन शीतला प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि अनुरूद्ध मिश्रा पूर्व विधायक दया शंकर वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उरई रवीन्द्र कुमार सहित अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी तथा अधिकारी उपस्थित रहें।







Leave a comment