उरई । मेडिकल कालेज परिसर में मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे अधेड़ पर किसी की निगाह पड़ गई जिसके बाद भीड़ इकट्ठी हो गई । उसे दबोच कर लोगों ने डायल 100  पर फोन कर  दिया जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई ।

मंगलवार को दोपहर  में मेडिकल कालेज परिसर में मजदूरों की अस्थायी झोपड़ियों के बाहर बच्चे खेल रहे थे । इसी बीच सत्यप्रकाश ( 50 वर्ष ) वहाँ आया और 10 वर्षीय बालिका को फुसला कर एक किनारे ले गया। इसके बाद वह सुनसान जगह में उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा । तभी एक राहगीर की निगाह उस पर पड़ गई । उसने गुस्से में सत्य प्रकाश को ललकारा । बाद  में भीड़ जमा हो गई । लोगों ने सत्य प्रकाश की जम कर पिटाई की । इसी बीच किसी ने डायल 100 पर फोन कर दिया जिससे थोड़ी देर में ही पुलिस पहुँच गई और उसे पकड़ कर थाने ले गई ।

उधर किशोरी के परिजन भी कोतवाली पहुँच गए । उन्होने मुक़दमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है ।

Leave a comment