उरई। फर्जी मेडिकल खर्चा झटकने का स्कोप कर्मचारियों के लिए सरकार ने खत्म कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी कर्मचारियों को हैल्थ स्मार्ट कार्ड जारी किया जायेगा जिसमें उनके इलाज के बिल चढ़ेगे, इसकी डिटेल के आधार पर ही संबंधित अस्पताल और दवाखानों को उनके इलाज का खर्चा भेज दिया जायेगा।
अभी तक चिकित्सा खर्चा के नाम पर कई कर्मचारी गोरखधंधा चला रहे हैं जिसमें वे अस्पतालों और मेडिकल स्टोर वालों से सांठगांठ करके फर्जी बिलिंग करा लेते हैं जिसके आधार पर होने वाले भुगतान में से बंदरबांट हो जाता है। सरकार को लग रहे इस चूने को रोकने के लिए टैक्नलाॅजी का हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हुए सभी कर्मचारियों को हैल्थ स्मार्ट कार्ड बनाने की योजना लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। संबंधित कर्मचारी जल्द से जल्द आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन करायें।

Leave a comment