उरई। गुरुकुलम पब्लिक स्कूल ने पढ़ाई-लिखाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अभिनव कदम उठाया है। जिसके तहत अपने बच्चों के कैरियर की देखभाल में सबसे ज्यादा जागरूकता दिखाने वाले अभिभावकों के सम्मान के लिए मंगलवार की रात एक समारोह आयोजित किया गया।
बच्चे के शैक्षणिक स्तर को तराशने में अच्छे स्कूल की भूमिका तो होती है लेकिन कितना भी बेहतर स्कूल कुछ नही कर सकता अगर बच्चे के अभिभावक उसकी पढ़ाई लिखाई की रोजाना देखरेख में दिलचस्पी ने लेते हों। अभिभावकों में इस जिम्मेदारी को बढ़ाने के लिए गुरुकुलम द्वारा की गई पहल से जुड़े उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के गणितज्ञ डाॅ. आर.सी. चंदेल और सिटी मजिस्ट्रेट ए.के. मिश्रा ने संयुक्त रूप से विद्या की देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के अनुष्ठान से किया। इस दौरान प्रत्येक कक्षा से उन बच्चों के 10-10 पैरेन्टस के नाम सम्मान के लिए प्रस्तावित किये गये जो हमेशा पेरेन्टस टीचर्स मीटिंग अटैंड करते रहे हैं और जिन्होंने स्कूल की बच्चे के संबंध में रिपोर्ट देखकर उस पर अमल कराया है। मुख्य अतिथियों ने इस पहल के लिए गुरूकुलम के प्रबंध मंडल के मुखिया सौरभ माहेश्वरी और साक्षी माहेश्वरी की सराहना की।
कक्षा 5 की मयूरी के ग्रांडफादर को वेस्ट ग्रांडफादर और कक्षा 1 की अविका गर्ग की ग्रांड मदर को वेस्ट ग्रांडमदर का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में मीना माहेश्वरी, ज्योति माहेश्वरी, अरविंद चैहान, प्रसन्न वैंकट, दीपक यादव, दिलीप यादव, शशिकांत निरंजन, अवंतिका सिंह, सारिका आनंद, आराधना गुप्ता पायल गुप्ता, प्रियंका कनकने, मंजू श्रीवास्तव, चेतना शर्मा आदि ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।





Leave a comment