उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र स्थित जालौनी देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र किसी छिछोरे ने उड़ा दिया।
नवरात्र के दौरान जालौन के मोहल्ला भवानीराम निवासी प्रेमनारायण की पत्नी गुडडी जालौनी वाली माता के दर्शन के लिए नवरात्र के कारण पहुंची थीं। सुबह जब वे देवी के दर्शन करके बाहर निकली और उन्होंने अपनी गर्दन टटोली तो उनके सोने का मंगलसूत्र गायब था। गुडडी चपत लगने के एहसास के बाद सदमें में रोने लगी लेकिन मंगलसूत्र चुराने वाले का कोई पता नही चला।

Leave a comment