कोंच-उरई । राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ ने भारत माता मंदिर पर बुधवार को नव संवत्सर के अवसर पर हिंदू नव बर्षाभिनंदन किया और स्वयंसेवकों को नये बर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता संघ के जिला कार्यवाह भुवनेश्वर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्टï्र निर्माण में सभी की अहम् भूमिका होती है, कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है बल्कि अपनी क्षमतानुसार वह हाथ बंटाने की चेष्टïा करता है। आज संघ के संस्थापक डॉ. केशवराम वलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है इसलिये सर्व प्रथम संघ के आद्य सर संघ चालक का प्रणाम हुआ तत्पश्चात् ध्वज पूजन किया गया। नदीगांव में नव बर्ष प्रतिपदा पर जुलूस निकाला गया।
नव बर्ष प्रतिपदा के अवसर पर संघ के आह्वïान पर भारत माता मंदिर पर जुटे सैकड़ा भर से भी ज्यादा स्वयंसेवकों ने हिंदू नव बर्ष की सभी को शुभकामनायें दीं। हर्ष ने राष्टï्रप्रेम से ओतप्रोत गीत गाया, मुख्य शिक्षक सत्यप्रकाश ने प्रार्थना कराई। इस अवसर पर नगर कार्यवाह शैलेष सोनी, अरविंद पटैरया, नरोत्तमदास स्वर्णकार, प्रदीप गुप्ता, मनोज दुवे, विनोदसिंह गुर्जर, नगर संघ चालक अनिल झा, भूपेन्द्र कुशवाहा, महेन्द्र सोनी, अमित उपाध्याय, प्रशांत हिंगवासिया, राजेन्द्र द्विवेदी, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र राठौर, अमित सोनी, आशुतोष रावत, आकाश बुधौलिया, आनंद सोनी, अजय गुप्ता बाबूजी, अटल राठौर, राहुलबाबू अग्रवाल, शिवराम, सुनील लोहिया, अनिल अग्रवाल, दिलीप कुमार, प्रदीप सोनी, ओमप्रकाश दुवे, अभिनव गहलौत, विवेक अग्रवाल, अमित ठाकुर, डीके सोनी, महेश, जयप्रकाश, राकेश दुवे, कमलेश चौधरी, मिरकू महाराज, विपिन झा, वैदेहीशरण लौहकर, चंद्रप्रकाश निरंजन, शशिकांत सोनी आदि मौजूद रहे। उधर, नदीगांव में हिंदू नव बर्ष पर नगर को केसरिया झंडो से सजाया गया और लोगों को शुभकामनायें दी गईं। भाजपाइयों ने जुलुस निकाला जो रमन्ना सरकार से शुरू हुआ। बस स्टैंड, किला मैदान, बाजार आदि जगहों से निकले जुलुस पर लोगों ने पुष्प बर्षा की और साथ चल रहे लोगों का जगह जगह स्वागत किया गया। जुलुस में लोग केसरिया झंडे अपनी अपनी बाइकों पर लगाये थे, पैदल चल रहे लोग जय श्री राम के घोष कर रहे थे। डीजे की धुनों पर केसरिया रंग उड़ाते और नाचते युवाओं का जोश देखने लायक था। नगर को भी केसरिया झंडों से सजाया गया था। इस दौरान भाजपा कार्यकता डॉ. श्यामकिशोर शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, नरेंद्र अग्रवाल, माता जरोलिया, विनोद गुबरेले, राकेश राजावत, सचिन खरे, राजा सोनी, सौरभ चंदेल, आकाश पांडे, अनुज अवस्थी, विकास पटैरया, रिंकू, पवनेश गोयल, शुभम गुप्ता, आनंद, बंटी सविता, विनायक शुक्ला, संतोष सोनी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्रओं ने भी हिंदू नव बर्ष मनाया, पंकज सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Leave a comment