उरई। रेलवे चिकित्सालय के पास अज्ञात शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नही हो सकी है। उसके एक बाजू में गंगाराम अंग्रेजी में लिखा है। पुलिस इस क्लू के सहारे शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि शव का चित्र और यह जानकारी प्रसारित कर दी गई है तांकि जल्द से जल्द शिनाख्त हो सके। पुलिस सूत्रों का मानना यह है कि मृतक नशे के इंजेक्शन लगाता था, इसी में वह चल बसा।






Leave a comment