उरई। जालौन में सहाव मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जुगराजपुरा निवासी नरेंद्र उर्फ छोटू (22वर्ष) पुत्र संतोष कुमार मोटर साइकिल नंबर यूपी 91 एफ 7984 से अपने गांव जा रहा था। सहाव मोड़ पर उसे अज्ञात ट्रक टक्कर मार कर निकल गया। राहगीरों से मिली सूचना के बाद डायल-100 की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर उसे उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। डाॅक्टर के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक है।

Leave a comment