उरई। नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा के मामले में पुलिस पीएम से लेकर सीएम तक के आदेशों को गंभीरता से नही ले रही। 18 दिन पहले सिरसाकलार थाने के लोहई गांव से दो युवक एक आठ वर्षीया बालिका का अपहरण करके ले गये थे। इस मामले में लड़की के पिता ने जीतू निवासी बिजुआपुर और संजीव निवासी निजामपुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी लेकिन एसओ सिरसाकलार ने उसे संज्ञान में नही लिया। उल्टे लड़की के पिता से अभद्र व्यवहार कर उसे चुपचाप बैठ जाने के लिए धमकाया। आखिर उच्चाधिकारियों से शिकायत होने पर आज उनकों मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

Leave a comment