उरई। पूर्व सरकार के भुलावे में बिना नंबर लिखी गाड़ी लेकर पूर्व प्रधान को कोतवाली पहुंचना मंहगा पड़ गया। सीओ सदर अरुण कुमार सिंह की कोतवाली परिसर में एक बाइक पर निगाह पड़ी। जिसमें नंबर प्लेट में नंबंर की बजाय पूर्व प्रधान कुसमरा लिखा हुआ था। इस पर नाराज सीओ ने बाइक को सीज करा दिया। पूर्व प्रधान से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो यह कागज भी उसके पास नही मिला। सीओ ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।







Leave a comment