उरई। जेल रोड स्थित एक विवाह घर से पूर्व विधायक की बुलट मोटर साइकिल चोरी कर ली गई। घटना को लेकर पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है।
माधौगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा के पुत्र मनोज जेल रोड स्थित एक विवाह घर में कार्यक्रम में शामिल होने बुलट मोटर साइकिल से गये थे। जब वे विवाह घर से बाहर निकले तो उनकी मोटर साइकिल गायब हो चुकी थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन गायब मोटर साइकिल की कोई जानकारी नही मिल पाई। बाद में उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के लिए मोटर साइकिल गायब होने की तहरीर दे दी है। यह भी पता चला है कि मोटर साइकिल का रजिस्ट्रेशन उनके नाम न होकर किसी पवन सिंह के नाम से है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Leave a comment