उरई। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विवाहिता की जलाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
आटा थाना पुलिस को दी गई तहरीर में रामभवन सिंह पुत्र सूरज पाल सिंह निवासी पपरेंधा थाना चिल्ला जिला बांदा ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की शादी बाबू सिंह पुत्र चुनमुन निवासी परासन थाना आटा के साथ हुई थी शादी में सामर्थय के अनुसार दान दहेज दिया था इसके बाद भी पति बाबू सिंह, ससुर चुनमुन सिंह पुत्र मुहर सिंह, सास श्रीमती मुन्नी सिंह और जेठ हिम्मत सिंह व राजासिंह अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए उसकी पुत्री को बार-बार प्रताड़ित किया गया। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने उसकी पुत्री को कैरोसीन डालकर जला दिया गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आटा पुलिस ने धारा 498 ए,304 बी, आईपीसी तथा 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।






Leave a comment