जालौन-उरई। शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं के उग्र प्रदर्शन के चल रहे फैशन के क्रम में गुलाबी गैंग ने आज छौलापुर रोड पर अंग्रेजी शराब के खुले नये ठेके पर प्रदर्शन करके नाम कमाया।
महिलाओं के धावे को देखकर अंग्रेजी शराब के ठेके का सेल्समैन सहमकर दूर जा खड़ा हुआ। महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि तीन दिन के अंदर अगर यह ठेका बंद न हुआ तो यहां पर जो होगा उसके जिम्मेदार वे खुद होगें।
प्रदर्शन में केशकली, सोमवती, विद्या, गुडडी, आशा आदि शामिल थीं।

Leave a comment