उरई। लेन-देन को लेकर दो पक्ष आपस मेें ऐसे भिड़े कि खून-खच्चर हो गये। जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुअरपुरा निवासी कोमल चंद्र पटेल और राजकुमार प्रजापति के बीच 40 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद था। आज इसी के तगादे में दोनों के बीच सिर फुटौव्वल हो गया। दोनो पक्ष तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को हिरासत मे ले लिया है।







Leave a comment