उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा तमाम मशक्कत करने के बावजूद शव की शिनाख्त अभी तक नही हो सकी है।
छानी और लौना के बीच गुरुवार को सुबह लावारिस हालत में एक शव पड़ा होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले शव की शिनाख्त कराने के तमाम प्रयास किये लेकिन सफलता नही मिली। शव लगभग 55 वर्ष के व्यक्ति का है।
शव के आसपास नशीले इंजेक्शन और दवाएं भी पुलिस को बरामद हुईं। बाद में पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment