उरई। गोहन पुलिस का एक और कारनाम सामने आया है। पुलिस ने जुआ के फड़ पर छापा मारा जिसमें आठ जुआरी डेढ़ लाख रुपये की रकम के साथ पकड़े गये। पुलिस ने आठों जुआरियों का चालान तो कर दिया लेकिन रकम की जब्ती केवल 13 हजार ही दिखाई। शेष रकम कहां गई इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
गोहन में पुलिस योगी राज आने से बेखबर अपने काम को पूर्ववत अंजाम देने में जुटी है। इसके तहत उसने जुआ पकड़ने में राम नाम जपना, पराया माल अपना का हुनर दिखाया। जुआ का जुआ पकड़ लिया और मोटी रकम डकारने का मौका भी उसे मिल गया।
पकड़े गये जुआरियों के नाम श्याम सिंह राजपूत, अमित कुमार, प्रेम कुमार, रामप्रकाश, शिवम कुमार और रामकुमार उर्फ कल्लू कुशवाहा आदि निवासीगण कासिमपुर बताये गये हैं।





Leave a comment