उरई। जिलाधिकारी संदीप कौर ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर डाला। इसमें जालौन के उप जिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को उन्होंने माधौगढ़ तहसील स्थानांतरित कर दिया है। जबकि माधौगढ़ के वर्तमान उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बनाकर जिला मुख्यालय पर अटैच कर लिया है।
जालौन का नया उप जिलाधिकारी सौजन्य कुमार को बनाया है। जो कि तदर्थ व्यवस्था के तहत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के बतौर अभी तक जिलाधिकारी के साथ सबंद्ध थे।

Leave a comment