कोंच-उरई। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् ने शनिवार को अपनी दूसरी निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। यह प्याऊ रोडवेज बस स्टैंड के पास केके पीसीओ पर शुरू की गई है।
भीषण गर्मी को देखते हुये समाजसेवी जन तथा सामाजिक संस्थायें आगे आकर राहगीरों की प्यास बुझाने के प्रयासों में जुट गईं हैं। ऐसी ही एक संस्था भारत विकास परिषद् ने शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के समीप केके पीसीओ पर अपनी दूसरी प्याऊ शुरू कराई है। संस्था ने तीन दिन पूर्व भी चंदकुआ इलाके में डॉ. दिनेश उदैनिया के क्लीनिक के बाहर पहली प्याऊ का श्रीगणेश किया था जिससे राहगीरों को काफी राहत मिल रही है। संस्था अध्यक्ष देवेन्द्रकुमार द्विवेदी ने प्याऊ का शुभारंभ कराते हुये कहा कि उनकी संस्था ऐसे सेवा कार्यों के लिये ही जानी जाती है और संस्था का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवाभाव से ऐसे कामों में जुट जाता है। प्याऊ शुरू होने पर संस्था ने लोगों का मुंह भी मीठा कराया। इस दौरान देवेन्द्र द्विवेदी, सचिव सीताराम प्रजापति, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, श्रीकांत गुप्ता, रामशंकर छानी, केके यादव, राजेन्द्र निगम, प्रह्लाद सोनी, नृसिंह बुंदेला, अनिल निरंजन, वीरेन्द्र बेहरे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a comment