कोंच-उरई। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस नदीगांव में भी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक माधौगढ मूलचंद्र निरंजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि जुझारू और लगनशील कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी का कोई मतलब नहीं है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह साबित भी कर दिया है कि अगर दृढ इच्छा शक्ति और लगन मन में हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है।
गल्ला मंडी नदीगांव में पिंटू उपाध्याय की अध्यक्षता, विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य तथा विनोदसिंह गुर्जर व सुनील शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा के महापुरुषों पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुये कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने संगठन के महत्व को बताते हुये कार्यकर्ताओं से कहा कि मजबूत संगठन और राष्ट्र प्रेम की भावना का ही परिणाम है कि पहले 2014 में देश में और अब प्रदेश में भी भाजपा की मजबूत सरकारें अस्तित्व में हैं। कार्यकर्ताओं का संगठन में पूरा सम्मान होगा लेकिन उनकी भी जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच के आदमी बन कर सेवा भाव से कार्य करें। संचालन माताप्रसाद जरौलिया ने किया। इस दौरान डॉ. एसके शर्मा, तेजप्रताप, डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, संतोष सोनी, दशरथ खटिक, दौलत सिंह आदि मौजूद रहे।





Leave a comment