कोंच-उरई। ससुरालियों की प्रताडना से तंग आकर पिछले डेढ बर्ष से मायके में रह रही विवाहिता ने आज सीओ पुलिस के यहां प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसके ससुराल बालों ने मायके बालों के ऊपर जो मारपीट का आरोप लगाया है वह बिल्कुल निराधार है और मायके बालों को अर्दब में लेने का षड्यंत्र है।
उमादेवी पत्नी दयाशंकेर ने क्षेत्राधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह ससुराली जनों की प्रताडना से तंग आकर पिछले डेढ बर्ष से अपने मायके ग्राम खैरी थाना कैलिया में रह रही है और उसका ससुरालियों से घरेलू हिंसा का वाद न्यायालय में विचाराधीन है। उमा ने बताया है कि उसके ससुराली जनों ने गलत तथ्य दिखा कर उसके माता-पिता व भाई-भाभियों के खिलाफ 3 फरवरी 2017 को मारपीट और बैग छीनने का आरोप लगाते हुये एसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया है। उक्त प्रार्थना पत्र नितांत झूठा है और उसके मायके बालों को परेशान करने का षड्यंत्र है।





Leave a comment