जालौन-उरई। नगर की मुख्य सड़कों पर गणमान्यों ने झाड़ू लगाई तांकि आम लोगों को साफ-सफाई के प्रति निष्ठावान होने की नसीहत दी जा सके।
इस सिलसिले में नशा मुक्ति और स्वच्छता अभियान के बैनर तले सत्यवीर सिंह गुर्जर व विपिन उपाध्याय के नेतृत्व में रैली निकाली गई जिसे एसडीएम शीतला प्रसाद यादव और सीओ संजय कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शिक्षक, चिकित्सक, अन्य समाजसेवी और क्षेत्र पंचायत का स्टॉफ शामिल रहा।
रैली में शामिल उत्साहित गणमान्यों ने बिना किसी संकोच के सड़के बुहारीं जिससे आम लोग भी इसमें भागीदारी को प्रेरित हुए। मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई रैली कोतवाली में पहुंचकर बैठक में परिवर्तित हो गई। जिसमें एसडीएम और सीओ के अलावा डॉ. अंकुर शुक्ला, डॉ सहन बिहारी गुप्ता, विद्या सागर मिश्रा, धर्मेंद्र चौहान, अरुण कांत द्विवेदी, विनय माहेश्वरी, आलोक श्रीवास्तव, बृजेंद्र दूरबार, वाचस्पति मिश्रा, सोनू चौहान और राजा सिंह सेंगर शामिल रहे।

Leave a comment