उरई। कोटरा थाना क्षेत्र में अवैध खनन का बाजार गर्म है। जिससे योगी सरकार की इस पर पूरी तरह लगाम की घोषणा का मखौल हो रहा है।
कोटरा थाना के प्रभारी मुकेश कुमार के मुंह से अवैध खनन की कमाई की लत प्रदेश की नई सरकार के कड़े तेवरों के बावजूद छूट नही पा रही। थाने के सामने ही मौरंग भरे डंपर अवैध खनन की खुलेआम गवाही देते हैं।
चूंकि कोटरा में बेतवा में कोई पुल नही है। इसलिए उक्त डंपर मध्य प्रदेश या झांसी से आने का बहाना भी मान्य नही हो सकता। अधिकारियों की सुस्ती से थाना प्रभारी बेलगाम हैं। नतीजतन पुलिस की कोई बुराई जिले में थमने के आसार नजर नही आ रहे हैं।





Leave a comment