
जालौन-उरई। गुलाबी गैंग की कार्यकत्रियों ने आज जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें मुख्य रूप से चुर्खी रोड पर खोले जा रहे शराब ठेके को रोकने की मांग की गई।
ज्ञापन में महिला भवन बनाने की मांग की गई जिसमें पीडि़त महिलाएं एकत्रित होकर संबंधित अधिकारियों के पास अपने अधिकार और न्याय को हासिल करने की रूपरेखा बना सकें। तहसील दिवस में महिलाओं के लिए अलग प्रतिनिधि नामित करने पर भी चर्चा हुई। केशकली के नेतृत्व में पहुंची कार्यकत्रियों में भानुमती, पुष्पा, राजकुमारी, मुन्नी, स्वाति, आशा, कुसमा आदि ज्ञापन देने वालों में शामिल थीं।





Leave a comment