कोंच-उरई। दलित के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति/जन जाति उत्पीडन निवारण अधिनियम में मुकदमा लिखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गत 1 दिसंबर 2016 को बाल्मीकि बिरादरी के एक व्यक्ति संतोषकुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी प्रतापनगर कोंच को कतिपय लोगों द्वारा घर में घुस कर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से नवाज दिया गया था। कोतवाली में शिकायत करने गये उक्त दलित की पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने कोर्ट का रास्ता पकड़ कर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने का आदेश करा लिया। कोर्ट के आदेश पर महरवान यादव, धीरज यादव और मंगल यादव के विरुद्ध अनुसूचित जाति/जन जाति उत्पीडन निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच सीओ नवीनकुमार ने शुरू कर दी है।







Leave a comment