
कोंच-उरई। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा है कि नगर में जहां भी प्याऊ की आवश्यकता होगी वहां प्याऊ लगवाने में किसी तरह की कंजूसी नहीं की जायेगी। यह बात उन्होंने मानिक चौक में प्याऊ का श्रीगणेश करते हुये कही। पालिका द्वारा फिलवक्त तीन स्थानों पर प्याऊ लगवाये हैं। इधर, समाजसेवी लोग भी गर्मी की भयावहता को देखते हुये निजी प्याऊ भी खुलवा रहे हैं, ऐसे ही एक प्याऊ का शुभारंभ कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया।
पालिका द्वारा गर्मी के दृष्टिगत नगर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगवाने का काम मई माह में होता रहा है लेकिन अबकी दफा मार्च में ही मई जैसी भीषण गर्मी से बिलबिला उठे लोगों की मांग पर शुरुआती चरण में पालिका ने तीन स्थानों मानिक चौक बाजार, सब्जी मंडी और रोडवेज बस स्टैंड पर प्याऊ की व्यवस्थायें कराईं हैं। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने तीनों जगह राहगीरों को पानी पिला कर प्याऊ की शुरुआत कराई और कहा कि जल्दी ही अन्य स्थानों पर भी प्याऊ लगवाएं जायेंगे। इस मौके पर सभासद बादाम सिंह कुशवाहा, संजय सोनी, महावीर यादव, राघवेन्द्र तिवारी, जेई सतीश कमल, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह यादव, ओपी कुशवाहा, ओमप्रकाश कौशिक, ओमशंकर अग्रवाल, श्रीराम गुप्ता, महेन्द्र सोनी लला, देवीदयाल चौरसिया आदि उपस्थिति रहे।

समाजसेवी रामरतन व परशुराम चंदेरिया के निजी संसाधनों से नझाई बाजार स्थित चंदेरिया मार्केट में खोले गये प्याऊ का शुभारंभ कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया। इस मौके पर चतुर्भुज चंदेरिया, राधेलाल चंदेरिया, अंकित, महेन्द्र, बालमुकुंद, प्रभुदयाल, राकेश सोनी, जितेन्द्र अग्रवाल, शैलेन्द्र गर्ग, अभिषेक, माताप्रसाद अनुरागी, प्रेमकिशोर राठौर, मनोज गिरवासिया, पंकज राठौर, राकेश सोनी, दिवाकर, बलराम कक्का, पवन खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।




Leave a comment