कोंच-उरई। निकाय चुनाव की धमक अब साफ दिखने लगी है। प्रशासन अब नगर के प्रत्येक वार्ड की ओबीसी जनसंख्या का रैपिड सर्वे करा रहा है जिसका मतलब साफ है कि वार्डों के

परिसीमन को लेकर यह सारी कवायद शुरू हुई है। बुधवार को तहसील सभागार में प्रगणकों की कक्षा लगा कर अधिकारियों ने निर्देश दिये हैं कि 2011 की जनसंख्या के आधार पर डोर टु डोर जाकर अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के आंकड़े जुटाना है और यह काम जल्दी खत्म करके सारी सूचनायें तहसील में उपलब्ध करानी हैं। एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने कहा है कि प्रगणक उन घरों जिनमें ओबीसी रहते हैं, में जाकर घरों की संख्या और उनकी जनसंख्या की सूचनायें निर्धारित प्रपत्रों में अंकित करें, इस काम में हीलाहवाली कतई नहीं बर्दाश्त की जायेगी। 2011 की 1 जनवरी के बाद पैदा हुये लोगों या घरों में आईं बहुओं को इस गणना में शामिल नहीं किया जायेगा।
एसडीएम मोईन उल इस्लाम की अध्यक्षता और तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार में प्रगणकों की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। अधिेकारियों ने बताया कि निकाय चुनाव का काम शुरू हो चुका है जिसके तहत कोंच नगर पालिका परिषद् एवं नदीगांव टाउन एरिया में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या का त्वरित सर्वे किया जाना है। कोंच पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड और 52 पोलिंग बूथ हैं लिहाजा हर वार्ड के लिये एक प्रगणक यानी कोंच नगर में 52 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार नगर पंचायत नदीगांव में 10 वार्ड और इतने ही बूथ हैं लिहाजा वहां दस प्रगणक की नियुक्ति की गई है। इन सभी प्रगणकों को उन घरों में जाकर सर्वे करना है जो ओबीसी हैं। यह गणना उन्हें बर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर करनी होगी। इस गणना की खास बात यह होगी कि 1 जनवरी 2011 के बाद पैदा हुये बच्चे तथा घरों में आने बाली बहुओं को शामिल नहीं किया जाना है। जिनकी आयु 2011 में जो रही होगी वही अंकित करना है। इस दौरान आरके द्वय अशोककुमार, विकासकुमार के अलावा शिक्षक, लेखपाल व अमीन मौजूद रहे।







Leave a comment